
रंगदारी मांगने के मामले में नौ पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के यकबगड़ी गांव के व्यापारी वेदपाल सिंह से एक हिस्ट्रीशीटर व उसके आठ साथियों ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर फायरिंग भी की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
व्यापारी वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला मई 2023 का है। हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर के घुंघराला के हिस्ट्रीशीटर अरुण उर्फ कोमल और उसके साथी विजय शंकर अग्रवाल ने उनसे संपर्क किया। दोनों ने जरोठी रोड पर एक जमीन की प्लाटिंग करने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। 30 मई 2023 को पीड़ित हापुड़ आया था। तभी आरोपियों ने जमीन के कथित मालिक मोहल्ला किला कोना के वहाब कुरेशी और आबिद को लाकर सौदा पक्का कराया। अगले ही दिन, 31 मई को पीड़ित ने अपनी फर्म के बैंक खाते से वहाब को पांच लाख व आबिद को पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जून 2023 में अरूण और विजय ने कहा कि हापुड़ में व्यापार करने के लिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी देनी होगी। बाद में अरूण ने अपने अन्य साथी साजिद अली कुरेशी, फाजिल, राशिद, जावेद व जमशेद को शामिल कर लिया। इन सभी ने दावा किया कि जमीन में उनका भी हिस्सा है। आरोपितों ने स्वीकारा कि वह व्यापारियों को फंसाते हैं व रंगदारी वसूलते हैं। छह अक्टूबर 2025 को वेदपाल फ्रीगंज रोड पर थे तभीअरूण ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































