नामचीन कंपनियों के नाम पर अवैध शराब बनाकर बेचने वाले नौ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नामी कंपनियों के नाम पर नकली व डुप्लीकेट शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और अवैध शराब बनाने के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 पेटी नकली शराब, डुप्लीकेट ढक्कन, सील, खाली पव्वे, फर्जी बार कोड, नामी कंपनियों के खाली कार्टन, अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
यह हुए गिरफ्तार:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सोनू पुत्र अजब सिंह, पंकज पुत्र राम अवतार निवासीगण गांव सरीकपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़, संजय पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव लालपुर थाना खरखोदा जनपद मेरठ, गंगा सिंह पुत्र नौबत गांव बुढ़ानपुर थाना डिवाई जनपद बुलंदशहर हाल पता गौतमबुद्ध नगर, चमन पाल पुत्र लखीम चंद निवासी हरदेवपुर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, बृजेश पुत्र शिव रतन निवासी गांव भगवानपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज जोकि हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर तैनात है, हापुड़ देहात में चुंगी के पास स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर तैनात लोकेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव कुबेरपुर कुतलू थाना राजपुर जिला फर्रुखाबाद, हापुड़ रेलवे फाटक पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन 59 वर्षीय सुभाष पुत्र मुखराम सिंह निवासी गांव वारसपुर थाना अमरोहा जनपद अमरोहा तथा सेल्समेन संदीप पुत्र उदयवीर निवासी गांव भगवानपुर थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी अवैध शराब बनाकर बेच रहे थे।
असली शराब में से चुराते थे शराब:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने यह भी बताया कि शराब के ठेकों के कुछ सेल्समैन शराब निकाल कर उसमें पानी और केमिकल मिला देते हैं और आर्थिक लाभ कमाते हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह देसी और अंग्रेजी अपमिश्रित शराब बनाकर नामी कंपनियों का फर्जी बारकोड व ट्रेडमार्क लगाकर शराब सप्लाई करते थे।
इन ठेकों पर करते सप्लाई:
हापुड़ के संदीप ठेका देशी शराब कुचेसर चौपला, सुभाष ठेका देशी शराब मोदीनगर रोड हापुर, लोकनाथ ठेका देशी शराब गढ़ चुंगी थाना हापुड़ देहात, बृजेश ठेका गढ़ चुंगी फाटक हापुड़ देहात, अजय ठेका अंग्रेजी शराब जामनगर मेरठ आदि को अवैध शराब सप्लाई करते थे। हाफिजपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से नामी कंपनियों के 29000 नकली ढक्कन, ढक्कन पर चिपकाने वाली 4000 सील पन्नी, 1600 फर्जी बारकोड 10 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू के खिलाफ 16, चमन के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

























