
👁 0 views Views
नीलगाय ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। थाना क्षेत्र में बाइक से ड्यूटी करने जा युवक को खेत से निकली नीलगाय ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मोदीनगर क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी दर्शन कुमार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर से नौकरी जा रहा था। मोदीनगर रोड पर टीआरएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा अचानक नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल का उपचार चल रहा है।






























