👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सीएमओ ने बुधवार को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारी नेता व समाजसेवी लक्ष्मण गोयल (लक्ष्मण मैदा वाले), आईएमए अध्यक्ष डा. नरेंद्र मोहन और डा. आनंद प्रकाश, देवनंदिनी हॉस्पिटल से डा. शिवकुमार, श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट से डा. पीएस अग्रवाल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल से अमित शर्मा टोनी और गढ़मुक्तेश्वर स्थित रामसिंह मेमोरियल हॉस्पिटल से डा. रेहान खान और सेवा क्लीनिक से डा. जावेद को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए लोगों ने टीबी के मरीजों को गोद लिया है। ऐसे में सीएमओ ने सभी की जमकर प्रशंसा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा।




























