
फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि नसरीन का निकाह गांव शाहपुर निवासी युवक से इसी वर्ष जनवरी के महीने में हुआ था। विवाहिता की बड़ी बहन का निकाह भी 10 वर्ष पहले इसी परिवार में हुआ था। परिजनों को कहना हैकि मृतका मानसिक तनाव में थी। भोजन करने के बाद अपने कमरे में चल गई और दोपहर करीब 3:30 बजे उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























