
सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के बक्सर में स्थित पीएचसी में रविवार को प्रस्व के बाद एक नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है जिन्होंने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। उन्होंने स्टाफ पर कई तरह के गंभीर आरोपों लगाए हैं।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर कस्बा निवासी भगत सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह 5:00 बजे बेटे मोनू की पत्नी भूरी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे तुरंत सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां मौजूद स्टाफ नर्स ने जांच के बाद शाम को बक्सर पीएचसी पर लाने को कहा। शाम को दोबारा प्रस्व पीड़ा पर बक्सर पीएचसी लेकर पहुंचे। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया पर बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उसे रेफर करने की तैयारी की गई। रेफर होने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























