हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला कोटला मेवतियान के लोगों को अब बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग की वजह से होने वाले फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग ने जिलाधिकारी के आदेश पर एक बड़ा कदम उठाया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वर्षों पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है जिससे गर्मी और ईंद के त्योहार के समय स्थानीय लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ा।
बता दें कि कोटला मेवतियान में कई वर्षों से एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जहां गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग की वजह से ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की शिकायते आती रहती है जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिलाधिकारी मेधा रुपम को मामले की जानकारी हासिल हुई जिसपर संज्ञान लेते हुए डीएम विद्युत विभाग को जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक द्वारा तत्काल केबिल की व्यवस्था कराई गई जिनके सहयोग से नया ट्रांसफार्मर चालू किया गया।
एक्सएन मनोज कुमार के नेतृत्व में रविवार को टीम ग्राउंड पर पहुंची। एसडीओ यसेंद्र ने बताया कि पुलिस बल के साथ विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर को बदलने के कार्य में जुट गई जिससे लोगों को बिजली कटौती से राहत मिल सके।

























