नए आलू की आवकें शुरु पुराना आलू धड़ाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में हिमाचल प्रदेश की ऊना मंडी से नए आलू की आवकें शुरु हो गई है और अगले एक पखवाड़ा में पंजाब से नए आलू की आवकें शुरु होने की उम्मीद है। नए आलू आने से पुराना आलू के भाव धड़ाम से गिरने लगे है।
एक सप्ताह पहले चिप्सोना आलू का कट्टा हापुड़ में 650 रुपए में बिक रहा था, जो नए आलू की आवकें होने के कारण टूट कर 500 रुपए रह गया। हापुड़ के कोल्ड स्टोरों में अभी भी 25-30 प्रतिशत आलू का स्टाक शेष बताया जा रहा है।
नए आलू की गुणवत्ता से उपभोक्ता संतुष्ठ नहीं है और वह नया आलू कम खरीद रहा है, दूसरा नए आलू के दाम पुराने आलू के मुकाबले 300 रुपए प्रति कट्टा ऊंचा बोले जा रहे है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635


































