गुंडों पर अंकुश के लिए नई पुलिस चौकी का शुभारंभ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एक और अच्छी पहल की है।
जनपद की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्रांतर्गत जनसहयोग से नवनिर्मित स्याना चौपला पुलिस चौकी का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक फीता काटकर तथा पूजन के साथ उद्घाटन किया।उन्होने कहा कि स्याना चौपला पर पुलिस चौकी की स्थापना से गुंडो की धरपकड़ में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन एवं थानाप्रभारी गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ आदि उपस्थित थे।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































