हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अपना विस्तार करने जा रही है। इसका नाम ग्रेटर नोएडा फेस-2 रखा गया है जो करीब 40,000 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा। बताया जा रहा है कि जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील के दर्जनों गांव भी इसमें शामिल होंगे जिससे किसान मालामाल हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के पार हापुड़ तक के लाखों किसान जल्द ही मालामाल होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपना विस्तार करने जा रही है। मास्टर प्लान 2041 बोर्ड से पास होने के बाद अब अथॉरिटी के द्वारा पूरी रिपोर्ट शासन में मंजूरी के लिए भेजेगा। ग्रेटर नोएडा फेस-2 का क्षेत्र दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के पार बोड़ाकी, कठेड़ा, फूलपुर, गुलावठी, जारचा पर हापुड़ जिले के धौलाना तहसील के दर्जनों गांव शामिल होंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























