
हापुड ब्लॉक कांग्रेस में नई नियुक्तियां
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रीत विहार निवासी दिव्यांशु चतुर्वेदी को कांग्रेस में ब्लॉक महासचिव और हरजसपुरा निवासी शिवम् कुमार को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों को नई जिम्मेदारी देने पर बधाई दी हैं और हर्ष व्यक्त किया हैं। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं की कांग्रेस में सख्त जरूरत हैं जो आगे चलकर पार्टी की दिशा और दशा तय करेंगे। नवनियुक्त ब्लॉक महासचिव दिव्यांशु चतुर्वेदी और ब्लॉक सचिव शिवम् कुमार ने मिली जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिलाया कि वे हापुड़ ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का भरपूर काम करेंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। इस दौरान विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम, महबूब, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























