
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर निवासी अमित कुमार ने कुछ लोगों पर जमीनी विवाद में उनके बुजुर्ग ताऊ के अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने दो सगे भाइयों व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से उनके बुजुर्ग ताऊ भूले उनके पास रह रहे हैं। शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह ताऊ की देखभाल करते आ रहे हैं। मामला 27 मार्च 2025 का है जब ताऊ ने उनकी सेवा से नाखुश होकर अपनी जमीन में से करीब 400 मीटर प्लॉट का बैनामा उन्हें कर दिया था। इसके बाद ताऊ ने चार बीघा भूमि का बैनामा उनकी पत्नी हेमलता के नाम और तीन बीघा जमीन अपने भाई जय सिंह के बड़े पुत्र मुखिया उर्फ मोनू के नाम वसीयत कर दी। आरोप है कि इससे नाखुश होकर गांव के ही हरिओम उर्फ पपला, पिंटू उर्फ पुनीत खड़ी उनसे रंजिश रखने लगे जिन्होंने 26 नवंबर 2025 की देर रात करीब 1:30 बजे उनके ताऊ का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हरिओम, पिंटू और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096






























