
पुत्री के साथ पड़ोसी ने की गाली-गलौज, बीच बचाव करने आए मां-बाप को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के न्यू भीम नगर निवासी ललिता पुत्री शिब्बू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 अक्टूबर की शाम को पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसकी मां और पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी माता-पिता के साथ मार पिटाई की। मारपीट के दौरान ललिता की माता को चोट आई है उसका उपचार कराया जा रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ललिता ने बताया कि पड़ोसी ने उसके कुत्ते को पीटा। जब उसने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद भी बीच बचाव करने आए माता-पिता को भी पीटा गया।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069































