नेह नीड फाउंडेशन बच्चो मे अच्छे संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति के भाव विकसित कर रहा है












नेह नीड फाउंडेशन बच्चो मे अच्छे संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति के भाव विकसित कर रहा है
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): राष्ट्रीय सेवा भारती से सम्बद्ध नेह नीड फाउंडेशन द्वारा मंगल भवन मे ‘ सृजन ‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हापुड अभिषेक पांडेय ने कहा कि नेह नीड फाउंडेशन बच्चो मे अच्छे संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति के भाव विकसित कर रहा है, धन से अधिक व्यक्ति का महत्व है समाज और देश के लिए समर्पित व्यक्ति महान कार्य कर लेते हैं,धन तो स्वयं मिलता है ऐसे फाउंडेशन को दिया गया दान समाजसेवा तो है ही साथ ही साथ ईश्वर के यहाॅ धार्मिक एफ डी है, समाज के लोगो को इसप्रकार के सेवा कार्यो मे तन मन धन से सहयोग करना चाहिए, कथावाचक अरविंद भाई औझा ने कहा कि बाल्यकाल संस्कारो को ग्रहण करने की आयु होती है इस आयु मे जीवन को उचित मार्गदर्शन से श्रेष्ठ मार्ग पर मोड लेना सरल है। बच्चे देश का भविष्य हैं इन्हे
संस्कारित, अनुशासित, देश भक्त बनाकर ही देश का भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डाo दिनेश कुमार ने कहा कि संस्कारित छात्रावासो से देश भक्त संस्कारित भावी पीढ़ी का निर्माण होता है। आज घरो के वातावरण संस्कार युक्त नही हैं,बच्चे गलत दिशा मे जा रहे हैं,संघ द्वारा संचालित छात्रावासो से पूर्वोत्तर राज्यो मे भी परिवर्तन आया है। सुधांशु माहेश्वरी ने नेह नीड के आजीवन संरक्षक सदस्यो, पालक सदस्यो, शिक्षा दानी सदस्यो को सम्मानित कराया। शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टे वाले,उधमी सजीव गोयल ने भी विचार रखें।नेह नीड के संस्थापक कन्हैयालाल ने कहा कि कुछ बच्चो से प्रारंभ हुआ यह फाउंडेशन अब 127 की छात्र संख्या तक पहुंच गया है यह सब ईश्वर प्रेरणा तथा समाज के सहयोग से ही सम्भव हुआ है। समारोह मे उधमी चक्रवर्ती गर्ग, दीपक अग्रवाल, संजय कृपाल गर्ग, संघ के जिला संघ चालक उपेंद्र कुमार, सेवा भारती के विभाग प्रमुख नानक चन्द, जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, सासद प्रतिनिधि अशोक बबली, सुशील जैन, राजीव जैन, मनोज जैन, रेखा जैन, भावना जैन, डाo स्वाति गर्ग, हरिराज सिंह त्यागी, पुनीत गर्ग, विशाल मांगलिक, अशोक छारिया, जवाहर लाल अग्रवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!