
लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एआरएम की सख्त चेतावनी, 26 चालकों-परिचालकों को थमाया नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। परिवहन निगम में बिना सूचना दिए लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 26 संविदा चालकों और परिचालकों पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एआरएम की तरफ से इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 5 दिन के भीतर डिपो में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
हापुड़ डिपो में तैनात 26 संविदा कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय से अपनी ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इनमें से 14 संविदा चालक बिना बताए गायब हैं, जबकि 12 परिचालकों की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।
डिपो में ड्राइवरों और कंडक्टरों की इस कमी के कारण बसों का नियमित संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।
प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि ये कर्मचारी 5 दिन के अंदर डिपो में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179



















