आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं










आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में एक्शन जल निगम के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारी सकारात्मक सोच व मनोयोग के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल में जिले की रैंक पहले से काफी हद तक ठीक हुई है आगे भी इसी कुशलता के साथ कार्य करते हुए जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। इसलिए निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं प्रकरणों को देखें व प्राथमिकता पर उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न आए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा जन सेवा है और आइजीआरएस पोर्टल आमजन की शिकायतों को जानने व उसके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी, इसलिए सभी अधिकारी प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों को देखें व उसका समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही आईजीआरएस से संबंधित नए शासनादेश का भली प्रकार अध्ययन भी करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा शासन स्तर से भी की जाती है और वहां से फीडबैक भी लिया जाता है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योतसना बंधु ,उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह, उप जिलाधिकारी गढ़, अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे l








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!