👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी नटवरलाल की दो दुकानों की जल्द ही नीलामी होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि यह वही नटवरलाल है जिसने लोगों के साथ डेढ़ साल में रकम को दुगनी करने के बहाने करोड़ों रुपए ऐंठ लिए थे। हालांकि आरोपी की संपत्ति कुर्क की जा रही है।
नटवरलाल की देहरा कुटी पर दो दुकाने हैं जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपए आंकी गई है। दुकान में फिलहाल किराएदार रह रहे हैं जिन्हें दो दिनों के भीतर दुकान खाली करने के आदेश दिए हैं जिसके पश्चात दुकानों की नीलामी की जाएगी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर






























