
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को,तैयारियों को लेकर कई गई समीक्षा बैठक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए गुरुवार को जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता माननीय अजय कुमार सिंह प्रथम (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़) तथा संचालन श्री हनी गोयल (अपर जिला जज/नोडल अधिकारी) एवं श्री सौरभ कुमार वर्मा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणने किया।
बैठक का उद्देश्य बैंक से संबंधित लंबित मामलों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान हनी गोयल (अपर जिला जज/नोडल ने सभी उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंक से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित करें।
आम जनता को लोक अदालत के माध्यम से सुलभ न्याय दिलाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं।
बैंक रिकवरी मामलों में आपसी सुलह को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
शीशपाल सिंह (लीड बैंक मैनेजर) तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि।
अपील: जनपदवासियों से अनुरोध है कि वे अपने लंबित शमनीय (Compounded) विवादों और बैंक मामलों का निस्तारण कराने के लिए 14 मार्च 2026को लोक अदालत का लाभ उठाएं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





























