हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के नट समुदाय के पूज्य बाबा हुकुम सिंह की समाधि स्थल पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के पुष्पावती पूठ में प्रत्येक 5 वें वर्ष में विशाल मेला लगता हैं जहाँ पूरे देश के नट समुदाय के लोग एक रात्रि का पड़ाव डालकर बाबा के नाम का गंगा किनारे भजन व कीर्तन करने के साथ ही मनोती पूर्ण होने पर प्रसाद चढ़ाते हैं। बाबा हुकुम सिंह मंदिर के भगत किशोर ने बताया कि यह मेला नट समाज को जोड़ने में सहायक होता है।बाबा आने वाले सभी भक्तों की मनोती पूर्ण करते हैं।मेले के प्रबंधक सतनाम सिंह ने बताया कि प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।मेले में पीने के पानी की व्यवस्था कराने के लिए पर्यावरणविद भारत भूषण गर्ग को भगत किशोर ,सतनाम सिंह धर्मेंद्र कुमार सहित सभी प्रमुख लोगों ने पगड़ी बाधकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किशनपाल सिंह राजू सुशील कुमार कुंवर पाल डॉक्टर मिंटू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























