हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैश्यावृत्ति के आरोप में पकड़े गए हापुड़ के वाणिज्य कर अधिकारी नरेंद्र लाल ऐशो आराम व मौज मस्ती की जिंदगी जीने का आदी है। फिलहाल नरेंद्र लाल वेश्यावृत्ति के आरोप में जेल में बंद है। वाणिज्य कर विभाग के आला अफसरों ने नरेंद्र लाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और गोरखपुर के वाणिज्य कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
नरेंद्र लाल की नियुक्ति वाणिज्य कर विभाग में लिपिक के पद पर हुई थी और वह 2 साल पहले वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर तरक्की पाकर हापुड़ आया था। नरेंद्र लाल नोएडा के सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में रहता है। नोएडा से रोजाना हापुड़ वैगनआर अन्य लग्जरी गाड़ियों से हापुड़ आता जाता था। नरेंद्र लाल ने अपनी सर्विस कॉल में अथाह संपत्ति एकत्र की है।
ऐशो आराम का जीवन यापन करने वाला नरेंद्र लाल एक दिन वेश्यावृत्ति के आरोप में सेक्स के अड्डे पर रंगे हाथ पकड़ा गया अड्डे की संचालिका ने रोहिणी दिल्ली से एक कॉलगर्ल को खास तौर पर नरेंद्र लाल के लिए ही बुलाया था। सेक्स के अड्डे से रंगे हाथ पकड़े गए नरेंद्र लाल के कब्जे से पुलिस ने एक काले रंग का पर्स जिसमें ₹1960, यश बैंक का एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, स्क्रीन टच मोबाइल तथा इस्तेमाल हुई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई।
पता चला है कि प्रदेश सरकार ने जेल में बंद में निलंबित वाणिज्य कर अधिकारी नरेंद्र लाल की संपत्ति के जांच के भी आदेश दिए हैं बता दें कि हापुड़ के सेक्टर-4 में तैनात वाणिज्य कर अधिकारी नरेंद्र लाल को कुछ व्यापारी ऐसा भ्रष्ट अफसर बता रहे हैं, जो बिना रिश्वत के कार्य करता ही नहीं था।

























