नमामि गंगे गंगा विचार मंच की प्रदेश प्रांत की बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में शनिवार को प्रदेश प्रांत की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रांतीय संयोजक चंद्र प्रकाश चौहान उपस्थित रहे। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय हुआ। उसके पश्चात संगठन की आगामी गतिविधि गंगा ग्राम व गंगा से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ उनके निराकरण पर चर्चा हुई। और 22 तारीख को राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर घर दीपक और हर घाट दीपक अभियान के तहत चर्चा हुई कि सभी घाटों पर दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए। इस अवसर पर आशीष शर्मा, रवि कटारिया, अलका निम, तारिषी सक्सेना, ठाकुर संजय सिंह सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे थे।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483




























