धौलाना, (हापुड़): समीप के गांव डहाना में बदमाश रविवार की रात को दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों रुपए नकद तथा लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले उड़े। चोरी की वारदात का व्यापारियों को सोमवार की सुबह पता चला, जब वे दुकान पर पहुंचे।
सपनावत के सुमित कुमार की गांव डहाना में कीटनाशक दवाओं व बीज की दुकान है। रात में बदमाश दुकान में नकब लगाकर घुस आए और हजारों रुपए नकद तथा लाखों रुपए के बीज, दवाएं आदि ले गए। इसके बाद बदमाश पड़ोस की परचून की दुकान पर पहुंचे। बदमाश परचून का सामान व नकदी ले उड़े। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी कर लौट गई।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996:

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:



























