
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य की समीक्षा भी की। निरीक्षण में पता चला कि नायब तहसीलदार पवन कुमार बिना अनुमति के अवकाश पर गए हैं। ऐसे में डीएम ने नाराजगी जाहिर की और पवन कुमार को फोन पर ही फटकारा। साथ ही कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश एसडीएम को दिए। डीएम की सख्ती से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने कहा है कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।






















