हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बारिश के कारण जगह-जगह नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बाबूगढ़ के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बाबूगढ़ में भी शनिवार को अभियान चलाया जा रहा था लेकिन तभी नगर पंचायत की टीम को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल जिस समय नगर पंचायत की टीम सफाई कर रही थी तो उसने देखा कि कुछ दुकानदारों ने नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों से जब नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो कुछ ने तो उनकी बातों को मान लिया लेकिन कुछ ने अकड़ दिखाई। ऐसे में अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए नगर पंचायतकर्मियों को बाबूगढ़ पुलिस का सहारा लेना पड़ा। सूचना पाकर बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे जिन्होंने अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई नायक राजू ने बताया कि 72 घंटे तक यह सफाई अभियान लगातार चलाया जाएगा।
दरअसल नालों की सफाई के दौरान अतिक्रमण एक समस्या बनी हुई है। ऐसे में समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























