
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए रामपुर रोड पर ढाई हेक्टेयर भूमि खरीदेगी नगर पालिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद रामपुर रोड पर ढाई हेक्टेयर भूमि खरीदने की तैयारी कर रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन खरीदने के लिए टीम गठित की गई है। कमेटी की ओर से रामपुर रोड ढ़ाई हेक्टेयर भूमि की खरीद की जाएगी। कमेटी की देखरेख में ही यहां भूमि की खरीदारी होगी।
कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट का निर्माण जरूरी है। नगर पालिका अधिकारियों ने प्लांट के लिए रामपुर रोड पर भूमि चयनित की है। करीब ढाई हेक्टेयर भूमि को पालिका के अधिकारी खरीदने की तैयारी में है। इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी और एडीएम संदीप कुमार को भेजा था। जमीन की खरीद में किसी प्रकार की अर्चन पैदा ना हो। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। इस भूमि की पूरी खरीद की प्रक्रिया को यह कमेटी पूरा करेगी। कमेटी में एसडीएम, तहसीलदार, एआईजी स्टाम्प पर अधिशासी अधिकारी को भी रखा गया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























