हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों के मद्ददे नजर जनपद हापुड़ में खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग का अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने महमूद अली के प्रतिष्ठान खिचरा धौलाना से सरसों का तेल एवं चौलाई के लड्डू का नमूना , नितिन मित्तल दिनेश नगर पिलखुवा के प्रतिष्ठान से साबूदाना, शोभित के प्रतिष्ठान दिनेश नगर से कुट्टू का आटा एवं कमालपुर के बारिश के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल के नमूने संग्रहित किए।टीम ने सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा है। सैम्पलिंग रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























