
अपने बच्चो को प्रतिदिन जैन मन्दिर देव दर्शन को अवश्य भेजे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि अभिनन्दन जी महाराज का सोमवार को हापुड मे मगंल प्रवेश हुआ। महाराज जी मेरठ की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पहुंचे। दिगम्बर जैन मंदिर पर उन्होंने जैन भक्तो से कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म के पावन सूत्रो से जोड़ा जाना बहुत आवश्यक है, मन्दिर उर्जा के केंद्र हैं जिस तरह वायु सब स्थानो पर रहती है किन्तु साइकिल, स्कूटर मे हवा भरवाने के लिये हवा पम्प पर ही जाना होता है उसी तरह धर्म की उर्जा को ग्रहण करने के लिए देवालय आना आवश्यक होता है। धर्म की शिक्षाओ से ही युवापीढी को सही जीवन जीने की दिशा मिलेगी। जैन धर्म प्राणी मात्र को जीने का अधिकार है इस सिद्धांत को मानता है। अहिंसा, जीवदया, अपरिग्रह, सेवा, त्याग को जीवन मे अपनाये। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन, इन्जीनियर सतीश कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल जैन,उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन, अर्चित जैन, विकास जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, महामंत्री सुशील जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, मंजू जैन, सीता जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित थे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























