हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत स्काउट जमियत यूथ क्लब हापुड़ ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर गढ़मुक्तेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा का शुभारंभ हाजी मोहम्मद आरिफ सदस्य जिला पंचायत हापुड़ व मौलाना मुहम्मद शब्बीर अध्यक्ष जमियत उलमा तहसील गढ़मुक्तेश्वर व कारी मोहम्मद उस्मान कोषाध्यक्ष जमियत उलमा तहसील गढ़मुक्तेश्वर ने हरी झन्डी दिखाकर किया. इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद अलाउद्दीन, महासचिव जमीयत उलेमा हापुड़ ने सभी स्काउट्स और रोवर्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा शांति, भाईचारे और देश के शहीदों के बलिदानों को याद करने का संदेश है। हमें अपने पूर्वजों के बलिदानों को सबके सामने लाने की जरूरत है। हमारे युवाओं को देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में पढ़ना चाहिए और इसे सब तक पहुंचाना चाहिए।
जमीयत यूथ क्लब हापुड़ के संयोजक कारी मुहम्मद जाहिद ने सभी से आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाने की अपील की और सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. यात्रा गढ़मुक्तेश्वर शहीद पार्क से शुरू होकर पुरानी अनाज मंडी से पुरानी दिल्ली रोड से स्याना रोड और स्याना रोड से तहसील मार्ग से होते हुए थाना रोड से होकर शहीद पार्क पर मौलाना शब्बीर की दुआ पर यात्रा समाप्त हुई। कारी शफीक अहमद, कारी कमाल , मुफ्ती मुहम्मद नदीम , मौलाना शाहनवाज , मौलाना शकील, मौलाना हफीजुर रहमान, हाफिज हारून, मौलाना फजलुर रहमान, हाफिज रफीक , मौलाना फजलुर रहमान। मुहम्मद खालिद सहायक कमिश्नर जमियत यूथ क्लब
मास्टर मुजतबा, मोलाना अजहद, कारी मोहसिन, मास्टर अकरम व तमाम स्काउट्स व रोवर्स शरीक हुए
मुहम्मद जाहिद संयोजक जमियत यूथ क्लब हापुड़ आदि उपस्थित रहे.























