👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के मुस्लिमों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर मुस्लिमों से अपनी कलाइयों पर राखी बंधवाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है.
गढ़मुक्तेश्वर कस्बा में डॉ शमशाद व चौधरी फारुख खान रहते हैं. गढ़मुक्तेश्वर के गंगा पार अमरोहा के जंगल में गंगा किनारे एक वृद्धाश्रम है जिसमें पुरुषों के अलावा करीब 150 वृद्धा रहती है. रक्षाबंधन पर्व पर डॉ शमशाद व चौधरी फारुख वृद्धाश्रम पहुंचे और आश्रम में रहने वाली वृद्ध महिलाओं से अपनी-अपनी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बंधवाया तो बहनों की आंखें छलक उठी. मुस्लिम भाइयों ने बहनों को उपहार देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























