👁 0 views Views
पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव मीरापुर गढ़ी में मंगलवार को दिन छिपने के बाद सचिन नाम के युवक की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को 18 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनोज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि सचिन की हत्या का आरोपी भी गांव मीरापुर गढ़ी का ही रहने वाला है। दरअसल दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई लेक्न दोनों के बीच विवाद बेहद बढ़ गया जिसके बाद मनोज ने चाकू मार कर सचिन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दतैड़ी चौराहे से की है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:

































