
👁 0 views Views
गांव मुरादपुर लोगों के लिए नरक बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकास खंड हापुड़ के गांव मुरादपुर की हरिजन व पिछड़ा वर्ग बस्ती में विकास कार्य न होने से नागरिक नारकीय जीवन जी रहे है और गंदे पानी की निकासी न होने तथा सफाई आदि के अभाव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामवासी सतवीर सिंह, मदन लाल, अकबर, दानिश ने मंगलवार को एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया और आरोप लगाया कि विकास कार्यो के लिए आई धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































