हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के चेयरमैन पद पर कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सोमवार को दाखिल किया। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मुन्नी देवी, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार अंजलि आजाद पत्नी मुकेश आजाद तथा निर्दलीय मैदान में उतरी सुधा पत्नी राज उर्फ राजीव प्रताप ने नामांकन किया। आपको बता दें कि सुधा पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह की पुत्रवधू हैं।
चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे ही चुनावी गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। सोमवार को नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा कर जनता की समस्याओं के समाधान की बात की? देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव किस ओर करवट लेगा?





























