निकाय चुनाव: कल सुबह आठ बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, जानिए किसे कहां से मिलेगा प्रवेश?










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद की चारों निकायों के लिए 11 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। कुल 527 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो गई। जनपद में शाम छह बजे तक 55.94% मतदान हुआ। 13 मई को मतगणना शुरू होगी जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे।
13 मई की सुबह 8:00 बजे हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर तथा बाबूगढ़ नगर निकाय की मतगणना शुरू होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। ऐसे में प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता तथा गणना अभिकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति में दिल्ली-गढ़ रोड हाईवे पर स्थित गेट नंबर 3 से वैद्य पास के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अन्य किसी भी गेट से प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता के साथ-साथ मतगणना कर्मियों पर भी सेलुलर फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस सेट, शास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, मादक पदार्थ, गुटका लाइटर आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाली मतगणना के बाद तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!