हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया जिससे उत्तर प्रदेश समेत देश और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह यादव के निधन पर हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। बता दे 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया। हापुड़ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी सन्नी जैन, एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया।
मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की सीसीयू यूनिट में भर्ती थे जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। सपा संरक्षक पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे जहां सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























