👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में स्थित मुकीमपुर गांव के जंगल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास एमआरएफ सेंटर यानी मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में लोगों के विरोध के कारण इसका निर्माण रोकना पड़ा था। भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 38 लाख रुपए की योजना से सेंटर का निर्माण होगा। पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के पास पालिका की पड़ी भूमि पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























