चाइनीज मांझा के इस्तेमाल से सांसद चिन्तित












चाइनीज मांझा के इस्तेमाल से सांसद चिन्तित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान चाइनीज मांझा अथवा इसी प्रकार के हानिकारक मांझे के भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने तथा इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मामले पर बोलते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मैं चाइनीज मांझे के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। यह मांझा जानलेवा होने के साथ ही साथ जहरीले व नॉन बायोडिग्रेडेबल संगठकों से निर्मित होने के कारण पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत हानिकारक है। कुछ प्रदेशों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत चाइनीज मांझा की बिक्री व उपयोग प्रतिबंधित किया हुआ है। इस प्रतिबंध के बावजूद मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावकारी रोक नहीं लग पाई है। दुर्घटना होने पर मांझा प्रयोग करने वाले व्यक्ति को पहचानना एवं पकड़ना मुश्किल होता है तथा मांझा बेचने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का कोई सख्त प्रावधान नहीं होने के कारण इस मांझे के विक्रेता कानूनी दायरे से बाहर चले जाते हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चाइनीज मांझे के कारण निरंतर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मांझे की चपेट में आने वाले टू-व्हीलर पर चलने वाले व्यक्तियों की गर्दन कट जाती है तथा यह मांझा विद्युत का सुचालक होने के कारण हाईटेंशन तारों को छूता हुआ राह चलते व्यक्तियों को झुलसा देता है। इन कारणों से प्रत्येक वर्ष अनेक व्यक्ति विशेष कर बच्चे घायल हो रहे हैं तथा अनेकों की मृत्यु हो चुकी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पर्यावरण एवं जीवन के लिए खतरनाक चाइनीज मांझा अथवा इसी प्रकार के हानिकारक मांझे के भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाया जाए तथा इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

🔊 Listen to this चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोगों को डराने व धमकाने के लिए चाकू लेकर घूम रहा था,परन्तु पुलिस की नजर से नही बच…

Read more

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

🔊 Listen to this गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्कहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ रेंज के डीआईजी ने गुरुवार की शाम अपराध समीक्षा व कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

चाकू लेकर घूम रहा था,पुलिस ने थामा

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

गुंडों की खुलेगा हिस्ट्रीशीट,जाएंगे जेल,गैंगस्टर की सम्पत्ति होगी कुर्क

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा
error: Content is protected !!