चौधरी साहेब को भारत रत्न दिए जाने पर सांसद ने किया स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि चौधरी साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, पिछड़ों एवं वंचितों के कल्याण, उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु समर्पित कर दिया। ‘किसानों के मसीहा’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को “भारत रत्न” की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है।
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि चौधरी साहब का जन्म स्थान मेरे संसदीय क्षेत्र में है।
चौधरी साहब को “भारत रत्न” घोषित करने के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन करता हूं।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























