👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapur news.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को लोकसभा की नियम समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय नियम समिति का कार्य संसद के प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों में संशोधन करने के लिए सदस्यों से समय-समय पर प्राप्त होने वाले सुझावों की जांच करके ऐसी सिफारिशें करना है जिन्हें वह उचित समझती है।


























