सांसद ने किया दयानतपुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लाक के गांव दयानतपुर में सांसद निधि से निर्मित इंटर लाकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को नारियल तोड़कर किया। यह सड़क 200 मीटर लम्बी है और सड़क निर्माण पर 22.26 लाख रुपए की लागत आई है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गत 9 वर्ष में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए है और वर्ष-2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्तारुढ़ होंगे। इस मौके पर विधायक विजयपाल, अमित चौधरी, पंकज चौधरी आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























