वेस्टर्न यूपी में बेंच के लिए आंदोलन होगा तेज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ की मांग को लेकर आंदोलन को गति देने का निर्णय लिया गया। इस सिलसिले में शनिवार को केंद्रीय संघर्ष समिति की बुलंदशहर में सम्पन्न हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। इस बैठक में वैस्टर्न यूपी के 22 जनपदों के प्रतिनिध शामिल हुए।
यह हुआ निर्णय- बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को वकील रजिस्ट्री दफ्तर बंद कराएंगे। माह के तृतीय शनिवार को वकील धरना, प्रदर्शन करेंगे तथा चौथे शनिवार को वकील मांग के समर्थन में जुलूस निकालेंगे। 23 अगस्त व 13 सितम्बर को वकील पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे और जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।
बैठक में इन जिलों का रहा प्रतिनिधित्व- हापुड़, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर।
बेंच मांगने का यह है कारण-वेस्टर्न यूपी में बेंच की मांग गत चार दशक से चली आ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रयागराज की दूरी ज्यादा होने के कारण वादकारी का समय व पैसा बर्बाद होता है। बेंच स्थापना के बाद वादकारी को सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा और वेस्टर्न यूपी में रोजगार मिलेगा।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205
































