
👁 21 views Views
बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को हुई ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पिलखुवा पुलिस द्वारा सरस्वती मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं ई-रिक्शा चालक को भी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है।
यह हादसा सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुआ जिससे अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी चोटे आई हैं। फिलहाल पुलिस ने ई-रिक्शा एवं बाईक दोनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























