डीएवी पब्लिक स्कूल में अलग अंदाज़ में मनाया गया मदर्स-डे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल हापुड़ मातृ दिवस का आयोजन हेतु डी॰ए॰ वी॰ पब्लिक स्कूल हापुड़ में मातृ दिवस बड़े ही आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बीजेपी कार्यकारिणी अध्यक्ष ममता त्यागी का स्वागत किया गया।यूँ तो कोई भी दिन माँ के बिना अधूरा है। यह विशेष दिन जिसे हम ‘मातृ दिवस‘ के रूप में मनाते हैं। 1900 के दशक में ऐन रीव्स जार्विस की बेटी अन्नाजार्विस (Anna Jarvis) के प्रयासों के परिणामस्वरूप मदर्स डे मनाया जाने लगा। दरअसल, 1905 में अपनी मां की मृत्यु के बाद, एनाजार्विस ने अपने बच्चों के लिए माताओं द्वारा किए गए। बलिदान का सम्मान करने के एक तरीके के रूपमें मातृ दिवस की कल्पना की।
वार्षिक रूप से मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मातृ दिवसमाताओं और मातृ तुल्य विभूतियों का सम्मान करता है एवम् उनके परिवारों और समाज के लिए उनके बलिदान और अमूल्य योगदान कोमान्यता देता है।
विद्यालय प्रांगण में माताओं के स्वागत के पश्चात मातृ दिवस पर कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के सभी विद्यार्थियों के द्वारा अपनी माताओं के लिए समर्पित नृत्य व गायन प्रस्तुत किया गया जिसने सभी आमंत्रित माताओं जा मन मोह लिया। उनके लिए विभिन्न खेल क्रीड़ाओं का भी आयोजन किया गया।
म्यूज़िकल चेयर’ प्रतियोगिता में विजय रहीं कनिका राठी तथा तंबोला प्रतियोगिता में विजयी रहीं रिंकी शर्मा। रैंप वाक् में प्रथम स्थान कनिका राठी, द्वितीय स्थान पर प्रियंका, कंचन, रोसालिन व चंचल, कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में प्रधानाचार्य डा॰ विनीत त्यागी के द्वारा सभी माताओं का आभार किया गया। विजयी रहीं माताओं को पुरस्कृत किया गया तथा अपने नन्हें मुन्हों को संस्कारी बनाने पर धन्यवाद भी दिया। सभी शिक्षकों के योगदान के साथ-ही-साथ श्रीमान मनोज शर्मा, नम्रता अग्रवाल, सुनीता छाबड़ा, प्रियंका शुक्ला का योगदान भी महत्वपूर्ण एवम् सराहनीय रहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























