हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गौरव पार्क शाहदरा के नितिन शर्मा व उसकी मां मधु शर्मा पर दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने का आरोपी है। आरोपी मां-बेटे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी किया था। पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























