
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के प्रेमी ने पति को धमकी दी है कि मुझे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो। यदि उनके बीच में कोई आएगा तो वह उसे जान से मार देगा और आत्महत्या कर सभी को फंसा देगा। पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा इसके पश्चात एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी ललित वर्मा ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी छाया के साथ हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पीड़ित की पत्नी के दो महीनों से रोहित चौधरी नामक व्यक्ति से अवैध संबंध चल रहे हैं। 24 अगस्त की रात पत्नी बिना बताए उसे और बच्चों को घर में अकेला छोड़ कर चली गई। रोहित के साथ उसकी पत्नी भाग गई जोकि एक घर से सोने के जेवरात और ₹20,000 की नगदी भी ले गई। ललित ने बताया कि उनके पास रोहित ने फोन कर धमकी दी थी कि उसे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो, छाया उसकी है। यदि उन दोनों के बीच में कोई जाएगा तो उसको जान से मार दूंगा और आत्महत्या कर सभी को फंसवा दूंगा। पीड़ित ने जानमाल का खतरा बताते हुए भविष्य में कोई भी दुर्घटना होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जिसके बाद एसपी के आदेश पर हाफिजुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































