हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक जमाई ने अपनी सास के साथ मार पिटाई की. उपचार के दौरान सास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला अशोक नगर के रहने वाले धर्मवीर के अनुसार उनकी बेटी ज्योति की शादी मोहल्ले के ही प्रवीण के साथ हुई थी. मामला पांच अगस्त का है जब ज्योति अपने मायके आई हुई थी. इसी बीच प्रवीण भी घर पर आया और अपनी पत्नी पर ग्रुप लोन लेने के लिए फार्म भरने का दबाव बनाने लगा जिसका विरोध करने पर प्रवीण ने ज्योति के साथ मार पिटाई शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आरोपी की सास शारदा भी पहुंची जिस पर जमाई ने हाथ उठाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पुलिस ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























