
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही मां ने पुलिस को फोन कर अपने बेटे की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंची तो मामला पूरी तरह फर्जी निकला। जांच में पता चला कि युवक की 31 जनवरी की रात सड़क हादसे में महिला के बेटे की मौत हुई थी जिसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। मां अपने बेटे की मौत से सदमे में है।
आपको बता दें कि गोयना निवासी तुषार 31 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे हापुड़ से अपने दोस्तों के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। सड़क हादसे में तुषार की मौत हो गई जबकि उसका घायल हो गया। एक फरवरी को परिजनों ने तुषार का अंतिम संस्कार कर दिया। तुषार की मौत से परिवार में कोहरा मचा है। मंगलवार की सुबह तुषार की मां सोना ने 112 डायल कर पुलिस को अपने बेटे की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला पूरी तरह से फर्जी निकला। पता चला कि युवक की हत्या नहीं हुई बल्कि वह हादसे में अपनी जान गवा चुका है।






















