
👁 129 views Views
मां चंडी जी की पालकी प्रभात फेरी 19 मार्च को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आध्यशक्ति श्री चंडी जी की भव्य पालकी प्रभात फेरी का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान मां चंडी जी की पालकी हापुड़ के विभिन्न मौहल्लों से रोजाना भजनों के साथ भ्रमण करेगी और भक्त पालकी का पूजन करेंगे। 27 मार्च की सुबह पालकी शोभा यात्रा हनुमान मंदिर कलैक्टर गंज से शुरु होगी और संकीर्तन के साथ रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्काबाग होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम करेंगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



























