हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अग्निशमन विभाग लगातार उन लोगों पर कार्रवाई कर रहा है जिन्होंने आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए हैं। इस लापरवाही में हापुड़ के पेट्रोल पंप संचालक भी पीछे नहीं है। अग्निशमन विभाग ने अभी तक 279 प्रतिष्ठानों की जांच की है और कई को नोटिस जारी किए गए हैं।अग्निशमन विभाग द्वारा हाल ही में की गई जांच में रिलायंस पेट्रोल पंप गढ़ रोड, उत्तम ऑटो पार्ट्स दिल्ली रोड, ओम मोटर्स पेट्रोल पंप मोदीनगर रोड, ऑटोमेटिक पैट्रोल यूनाइटेड कंपनी दिल्ली रोड, जेकेएम गौरी होंडा, बांके बिहारी टूरिस्ट ढाबा, सुपर कौन इंडिया आदि में कमी पाई गई जिन्हें व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041


























