
दो दर्जन से अधिक अधिकारियों ने 150 स्थानों पर मारा छापा, 28 बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लगातार मिल रही लाइन लॉस की शिकायत के बाद ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की तो जांच में 28 परिसरों में लाखों रुपए की बिजली चोरी मिली जिसके बाद अधिकारियों के भी होश उड़ गए। उन्होंने मामले में 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अधीक्षण अभियंता एस. के. अग्रवाल ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश पर मुख्य अभियंता संजीव कुमार के निर्देशन में टीम ने हापुड़ की मोदीनगर रोड के हाई लाइन लॉस फीडर असौड़ा, अमन कॉलोनी, बुलंदशहर रोड पर मोती कॉलोनी आदि इलाकों में शुक्रवार की सुबह छाप मार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के दौरान तीनों अधिशासी अभियंता, सात उपखंड अधिकारी, 12 अवर अभियंता, एक दर्जन टीजी-2 ने 150 से अधिक भवन परिसरों में जांच की तो 28 परिसरों में बिजली की चोरी होती मिली। गांव असोड़ा में एक स्थान पर तो 14 ई-रिक्शा चार्जिंग होते मिले। मामले में 28 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























