हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर तक बने नए हाईवे के किनारे 40 रेस्टोरेंट और ढाबे अवैध रूप से बने हैं। हालांकि शिवा ढाबा मामा यादव समेत कुछ ढाबों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जल्द ही शेष पर भी गाज करेगी। इसके लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ. नितिन गॉड ने निरीक्षण कर फाइल खंगाली और अब 40 से अधिक ढाबे और रेस्टोरेंट की सूची तैयार कर ली है। अवैध रूप से बने इन ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर नक्शा पास करने की हिदायत भी दी जाएगी। हालांकि पूर्व में सील किए गए ढाबों को नोटिस जारी किया गया था। नक्शा स्वीकृत नहीं कराया तो उन्हें सील कर दिया गया। नए हाईवे के किनारे बने होटल और ढाबों की बाढ़ आ गई है जो कि नियम विरोध बने हुए हैं। जहां मनचाहा अपने अनुसार मानक विपरीत ढाबा बना लिया। कई ढाबे तो ऐसे हैं जिन्होंने हाईवे से सटकर पार्किंग बनाई हुई है जो कि मानक विपरीत है।
ये भी पढ़ेः राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली में रोजगार
https://alertinjob.com/Employment-in-National-Tribal-Students-Education-Committee-New-Delhi
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























